महराजगंज: स्कूल बस हेल्पर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,नहर की पटरी पर अचेत मिले, अस्पताल में चिकित्सकों ने घोषित किया मृत

बागापार/चौक

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक गंभीरनाथ चौराहे के समीप शराब की दुकान के पास नहर की पटरी पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौक पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान गौनरिया राजा गांव निवासी अवध बिहारी (30) पुत्र पुजारी के रूप में हुई है। वह चौक बाजार स्थित एक निजी विद्यालय की बस में हेल्पर के तौर पर कार्यरत थे।

परिजनों के मुताबिक, अवध बिहारी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर पर भोजन करने के बाद निकले थे। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान देर रात गांव के ही एक व्यक्ति से सूचना मिली कि चौक पुलिस को गंभीरनाथ चौराहे से करीब 300 मीटर दूर मुख्य सड़क से सटी नहर की पटरी पर अवध बिहारी बेसुध हालत में मिले हैं।

सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में पुलिस से संपर्क साधते हुए सीएचसी चौक पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

अवध बिहारी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी किरन सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.