जौनपुर

जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जफराबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी नवरात्र पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जफराबाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में जफराबाद थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे भारी पुलिस फोर्स के साथ लगातार क्षेत्र में पैदल गश्त कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष की सख्ती और सक्रियता से जहां एक तरफ अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर आम जनता में सुरक्षा का एक मजबूत भाव पैदा हुआ है। थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे दिन-रात क्षेत्र का भ्रमण कर प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं। उनकी मुस्तैदी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनी हुई है और मेला परिसर में अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि नवरात्र के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन के इस सख्त और सक्रिय रुख की क्षेत्रवासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026












