छतारी

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शेखुपुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शेखुपुर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती का पहले अपहरण किया गया और फिर नोएडा ले जाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, नोएडा पुलिस द्वारा परिजनों को बिना पूर्व सूचना दिए शव का पोस्टमार्टम कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर आक्रोश जताया। देर रात जब युवती का शव गांव शेखुपुर पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारी हंगामा शुरू कर दिया।
गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करती थी अंजलि
जानकारी के मुताबिक, गांव शेखुपुर निवासी 22 वर्षीय अंजलि गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वह वहीं एक किराए का कमरा लेकर अकेली रहती थी। परिजनों का कहना है कि अचानक उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई और उसका शव नोएडा से बरामद हुआ।
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अंजलि का अपहरण किया गया था और साजिश के तहत नोएडा ले जाकर उसकी हत्या की गई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि नोएडा पुलिस ने उन्हें बिना कोई सूचना दिए आनन-फानन में शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब परिजन युवती का शव लेकर देर रात गांव शेखुपुर पहुंचे, तो वहां कोहराम मच गया। घर के बाहर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच तथा नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सीओ डिबाई और थानाध्यक्ष पहुंचे मौके पर, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
गांव में हंगामे और तनाव की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह और छतारी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से सीधी बातचीत की और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और नोएडा पुलिस से भी इस संबंध में संपर्क साधा गया है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग https://t.co/xJ7gqIYeIW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026













