सिद्धार्थनगर: उसका बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार; भेजा गया जेल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उसका बाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिला सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना उसका बाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सलमान को सोमवार को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रेलवे स्टेशन गेट से हुई गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार ओझा, कांस्टेबल शिवानंदधर दुबे और कांस्टेबल शैलेश कुमार की टीम ने त्वरित घेराबंदी करते हुए सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन गेट के पास से वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।

पॉक्सो और BNS की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना उसका बाजार में मु०अ०सं० 143/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो एक्ट) की धारा 3/4 में मुकदमा पंजीकृत था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: सलमान पुत्र स्वर्गीय रमजान अली

निवासी: चेतिया बाजार, थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.