मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से 35 वर्षीय शैलेश राजभर की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पोखरे में डूबने से 35 वर्षीय शैलेश राजभर की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
फूल तोड़ने गए थे शैलेश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शैलेश राजभर गांव के पास स्थित पौहारी बाबा की कुटी के निकट बने पोखरे में फूल तोड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
इकलौता सहारा था परिवार का
मृतक शैलेश राजभर पेशे से फर्नीचर कारीगर थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने परिवार के इकलौते सहारे थे। उनकी इस अचानक मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बुलंदशहर: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना सलेमपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
https://t.co/LrOLHwic7L
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 19, 2026












