सिद्धार्थनगर में थाने से लौटने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी को बुलाने की कर रही जिद

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब बनगवा बरई गांव की एक युवती बैदौला चौराहे पर स्थित मोबाइल टावर पर जा चढ़ी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब बनगवा बरई गांव की एक युवती बैदौला चौराहे पर स्थित मोबाइल टावर पर जा चढ़ी। युवती की इस हरकत से मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुलिस इस मामले में प्रेमी और प्रेमिका दोनों को थाने लेकर गई थी, जहाँ आपसी बातचीत और समझाने-बुझाने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया था।

थाने से घर लौटने के बाद गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अचानक युवती बैदौला चौराहे पर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह लगातार यह जिद कर रही है कि जब तक उसके प्रेमी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार मान-मनौव्वल और बातचीत करने में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.