कैम्पियरगंज थाने में छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष, पति-पत्नी विवाद की सुनी शिकायत

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना परिसर में एक अनूठी पहल के तहत छात्रा को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना परिसर में एक अनूठी पहल के तहत छात्रा को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। जिम्मेदारी संभालते ही छात्रा ने थाने पहुंची फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मुख्य रूप से आए एक पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद की सुनवाई करते हुए उन्हें उचित समाधान का भरोसा दिलाया।

एक दिन की थानाध्यक्ष की भूमिका निभाते हुए छात्रा ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जनसुनवाई की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने छात्रा का मार्गदर्शन किया।

इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और युवाओं को पुलिस व्यवस्था, जनसुनवाई की प्रक्रिया तथा महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। थाना परिसर में दिनभर यह आयोजन चर्चा का विषय बना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.