हापुड़

हापुड़ गढ़ विधानसभा क्षेत्र-60 के गुर्जर बहुल गांव हिम्मतपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव एवं प्रभारी ओमपाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ गढ़ विधानसभा क्षेत्र-60 के गुर्जर बहुल गांव हिम्मतपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा PDA पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा प्रदेश सचिव एवं प्रभारी ओमपाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रत्याशी रविंद्र चौधरी ने की। चौपाल को संबोधित करते हुए रविंद्र चौधरी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि संगठन से गद्दारी करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हापुड़ की तीनों सीटें जीतकर प्रदेश में सपा की सरकार बनाएंगे। मुख्य अतिथि ओमपाल गुर्जर ने भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों और उत्पीड़न का आरोप लगाया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद युवाओं ने हाथ उठाकर रविंद्र चौधरी को अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया। चौपाल में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













