हापुड़

हापुड़ जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना धौलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आमिर पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। मूल रूप से जनपद बिजनौर के थाना हल्दौर अंतर्गत ग्राम सल्लापुर का रहने वाला यह आरोपी वर्तमान में धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ा स्थित सोनी कॉलोनी में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाने में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था।
क्षेत्राधिकार पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को दबोच लिया। इस सफल गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय, उपनिरीक्षक आकाश कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल प्रशान्त कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













