बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के तहत मंगलवार को पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में मिशन शक्ति अभियान फेज-06 के तहत मंगलवार को पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। अनूपशहर-बुलंदशहर अड्डे पर टीम ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने की सख्त अपील की गई। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जान का ख्याल रखना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक जयकिशोर गौतम, सिटी इंचार्ज मुनेन्द्र कुमार, मिशन शक्ति टीम और एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। पुलिस ने सभी से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।
भाजपा ने मऊ में पप्पू गोंड को सौंपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
https://t.co/Njlx9QTQlA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













