कानपुर में छह महीने के भीतर एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की आत्महत्या: इलाके में दहशत और सन्नाटा

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के वाजिदपुर इलाके में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ छह महीने के भीतर एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों ने एक-एक करके आत्महत्या कर ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के वाजिदपुर इलाके में एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ छह महीने के भीतर एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों ने एक-एक करके आत्महत्या कर ली है। इस लगातार हुई तीन मौतों के बाद से पूरे इलाके में गहरा सन्नाटा और खौफ का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, मृतकों में सबसे बड़े भाई विकास निषाद ने 10 जुलाई को घर की दूसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। इससे पहले उसके दोनों छोटे भाइयों गोविंद और अमन की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी। गोविंद ने जहां फांसी लगाई थी, वहीं अमन ने भी पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी।

परिवार और पड़ोसियों का दावा है कि मरने से पहले अमन और विकास अक्सर यह बात कहते थे कि उनके मृत भाई उन्हें सपने में अपने पास बुला रहे हैं। हालांकि इन तमाम बातों के बीच वास्तविक कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस अजीबोगरीब और खौफनाक घटनाक्रम से सहमे लोग अब शाम ढलते ही अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं।

परिजनों ने बेटों की मानसिक स्थिति को सुधारने के लिए डॉक्टर से इलाज कराने के साथ झाड़-फूंक जैसे प्रयास भी किए थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस सिलसिलेवार त्रासदियों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनकी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.