मऊ

जनपद मऊ के भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में मऊ जिले से पप्पू गोंड को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में मऊ जिले से पप्पू गोंड को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष विद्या भूषण गोंड द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को जारी इस सूची में गोरखपुर क्षेत्र के 12 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। इसमें मऊ के अलावा गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती और आजमगढ़ जैसे जिलों में भी नई नियुक्तियां की गई हैं।
मऊ में पप्पू गोंड को यह जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अब उनके सामने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित जनजाति समाज को पार्टी की योजनाओं व नीतियों से जोड़ने की मुख्य चुनौती होगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पप्पू गोंड को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।
महराजगंज:अजब-गजब मेमने के माथे के बीचों-बीच एक आंख देख दंग रह गए ग्रामीण, देखने के लिए जुटी भारी भीड़
https://t.co/39psgUeFEe
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 13, 2026













