छठ पर्व के उपलक्ष्य में नेपाल सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

महराजगंज

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नेपाल सरकार ने सोमवार को देशभर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नेपाल सरकार ने सोमवार को देशभर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस फैसले के बाद नेपाल में शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के साथ ही सोमवार को भी सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

सीमा पर भंसार कार्यालय और बैंक रहेंगे खुले

नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता आनंद काफ्ले ने शुक्रवार को इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की। हालांकि, आम नागरिकों और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को इस अवकाश से मुक्त रखा गया है। प्रशासन के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर स्थित भंसार (सीमा शुल्क) कार्यालय और उनसे संबंधित बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इसके साथ ही, दोनों देशों की सीमा पर यात्रियों का आवागमन भी पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से जारी रहेगा।

सूर्य उपासना के साथ मनाया जाता है महापर्व

गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूचना में छठ पर्व के धार्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस महापर्व के पहले दिन व्रती अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य देते हैं, जबकि अगले दिन उदीयमान (उगते हुए) सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही इस कठिन व्रत का समापन किया जाता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.