महराजगंज

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इसी क्रम में महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों के प्रशासनिक नेतृत्व में भी अदला-बदली की गई है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी रहे शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि महराजगंज के निवर्तमान डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर जिले की कमान सौंपी गई है।
दोनों जिलों के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव
शासन के इस अहम फैसले के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे इन दोनों महत्वपूर्ण जिलों में प्रशासनिक कमान बदल गई है। तबादला आदेश के मुताबिक, गौरव सिंह सोगरवाल अब पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर के नए जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, शिवशरणप्पा जीएन जल्द ही महराजगंज पहुंचकर जिले के नए जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण करेंगे।
गौरव सिंह सोगरवाल का महराजगंज से रहा है लंबा जुड़ाव।
गौरव सिंह सोगरवाल का महराजगंज जिले से पुराना और लंबा प्रशासनिक जुड़ाव रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वे महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। उस दौरान उनके कुशल प्रशासनिक कार्यों को देखते हुए शासन ने बाद में उन्हें पदोन्नत कर महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया था। डीएम के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद अब शासन ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें सिद्धार्थनगर जिले की जिम्मेदारी सौंप दी है।
नए डीएम की प्राथमिकताओं पर टिकी हैं निगाहें
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद महराजगंज के प्रशासनिक गलियारों से लेकर आम जनमानस के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जिले के लोगों और जनप्रतिनिधियों की निगाहें अब नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के कार्यभार ग्रहण करने और जिले के विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों को लेकर उनकी आगामी प्राथमिकताओं पर टिकी हुई हैं।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026


















