बुलंदशहर: जिरौली-कोटला मार्ग पर दो बाइक आपस में टकराईं, तेज रफ्तार की होड़ में दो युवक गंभीर रूप से घायल

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक स्थित जिरौली-कोटला संपर्क मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक स्थित जिरौली-कोटला संपर्क मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटला निवासी प्रवीण (16) पुत्र पोखपाल सिंह और भूपेंद्र (21) पुत्र विजेंद्र बघेल स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों पर सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों के बीच तेज गति से बाइक चलाने की होड़ लगी हुई थी। इसी दौरान जिरौली-कोटला मार्ग पर दोनों की बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण दोनों घायलों को तुरंत जिरौली स्थित निजी चिकित्सक डॉ. झगड़ू खान के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना के बाद से ग्राम कोटला में चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है।

मामले पर ग्राम प्रधान भूरा सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अलीगढ़ भेजा गया है। उन्होंने युवाओं से सड़क पर तेज रफ्तार में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.