परसौनी में हजरत सूफी संत के उर्स की तैयारियां तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड के ग्राम परसौनी स्थित हजरत सूफी संत सैयद फखरुद्दीन अलेहिरहमा की दरगाह पर आगामी 6 अगस्त को आयोजित होने वाले वार्षिक उर्स और मिलाद के मद्देनजर सोमवार को ग्राम प्रधान अनिल जोशी के आवास पर तैयारी बैठक हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के मिठौरा विकासखंड के ग्राम परसौनी स्थित हजरत सूफी संत सैयद फखरुद्दीन अलेहिरहमा की दरगाह पर आगामी 6 अगस्त को आयोजित होने वाले वार्षिक उर्स और मिलाद के मद्देनजर सोमवार को ग्राम प्रधान अनिल जोशी के आवास पर तैयारी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने की।

बैठक में उर्स को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, सफाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने अधिकारियों को सुरक्षा व पैदल मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीओ निचलौल रवींद्र सिंह ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए वाहनों को तय पार्किंग स्थलों पर ही रोका जाएगा। वहीं थानाध्यक्ष चौक बाजार मनीष पटेल ने कहा कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे तथा परिसर की निगरानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से की जाएगी।

बैठक में संरक्षक हफीजुद्दीन, ग्राम प्रधान अनिल जोशी, तैयब अंसारी, सिकंदर, नियाज आलम, मुजफ्फर अली, गिरधारी गुप्ता, कौशल किशोर पांडेय व जिया उल हक समेत समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.