महराजगंज
महराजगंज जनपद के मधुबनी शाखा नहर स्थित बाल्मीकि चौराहे पर बने नवनिर्मित पुल का अधूरा एप्रोच बारिश के बाद राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मधुबनी शाखा नहर स्थित बाल्मीकि चौराहे पर बने नवनिर्मित पुल का अधूरा एप्रोच बारिश के बाद राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। सोमवार दोपहर कीचड़ से भरे एप्रोच मार्ग पर एक ई-रिक्शा गहरे दलदल में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद जब वाहन नहीं निकला, तो ई-रिक्शा में सवार महिला यात्री को नीचे उतरकर धक्का लगाना पड़ा। बाद में स्थानीय ग्रामीणों की मदद से वाहन को बाहर निकाला जा सका।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुल का मुख्य निर्माण कार्य तो पूरा हो चुका है, लेकिन दोनों तरफ एप्रोच का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से हल्की बारिश में ही पूरा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो जाता है। इससे दोपहिया, ई-रिक्शा और चारपहिया वाहनों का निकलना दूभर हो गया है।
गौरतलब है कि यह पुल सिंदुरिया, झनझनपुर, बागापार, फुर्सतपुर, समरधीरा और रानीपुर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। रोजाना हजारों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और व्यापारी इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था से जल्द से जल्द एप्रोच मार्ग का निर्माण पूरा कराने और तत्काल राहत के लिए गिट्टी डलवाने की मांग की है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026












