सहारनपुर: झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज का आरोप, शुगर मरीज की उंगली काटने की शिकायत

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद में फर्जी और अप्रशिक्षित डॉक्टरों झोलाछाप द्वारा लापरवाही से इलाज करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई बस्ती निवासी पीड़ित अब्दुल वहाब ने एक स्थानीय डॉक्टर पर गलत इलाज करने और लापरवाही से पैर की उंगली काटने का आरोप लगाया है।

पीड़ित अब्दुल वहाब के अनुसार, वे डायबिटीज शुगर से पीड़ित हैं और इलाज के लिए नूर बस्ती स्थित डॉ. अमजद के क्लिनिक गए थे। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के नाम पर उनके पैर की एक उंगली काट दी। इतना ही नहीं, अब डॉक्टर द्वारा यह कहा जा रहा है कि पूरी तरह ठीक होने के लिए पैर की बाकी चारों उंगलियां भी काटनी पड़ेंगी।

पीड़ित और उनके परिजनों का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय ऐसे झोलाछाप डॉक्टर गरीब और अशिक्षित मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।

उच्च अधिकारियों से शिकायत की तैयारी:

पीड़ित पक्ष ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी मंडलायुक्त और मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और क्लिनिक की जांच की मांग करने की बात कही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.