महराजगंज
महराजगंज ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सोमवार को जिला चिकित्सालय महराजगंज में ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत सोमवार को जिला चिकित्सालय महराजगंज में ‘कन्या जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना और समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने नवजात बालिकाओं के साथ केक काटकर उनके जन्म का उत्सव मनाया। इस अवसर पर उन्होंने 30 नवजात बेटियों के परिजनों को बेबी किट व मिष्ठान देकर बधाई दी। डीएम ने परिजनों से बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा पर ध्यान देने तथा नियमित टीकाकरण कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने पात्र परिवारों से ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ का लाभ उठाने का आग्रह किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी क्षमानाथ राय ने बताया कि महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. द्विवेदी, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. के.पी. त्रिपाठी सहित महिला कल्याण और बाल संरक्षण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













