महराजगंज
महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत स्टेट तिराहा पर सोमवार दोपहर एक हैरतअंगेज घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत स्टेट तिराहा पर सोमवार दोपहर एक हैरतअंगेज घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपनी ही मोटरसाइकिल में आग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्टेट तिराहा पर एक व्यक्ति अपनी बाइक में आग लगा रहा है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पाया कि सिसवा बाजार के स्टेट तिराहा निवासी सुरेश प्रसाद मद्धेशिया पुत्र मुनीम प्रसाद ने अत्यधिक नशे की हालत में अपनी मोटरसाइकिल (संख्या UP53AN2476) को आग के हवाले कर दिया था।
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पाया। इस घटना में मोटरसाइकिल आंशिक रूप से जल गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि आग को समय रहते बुझा दिया गया था और मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य व शांतिपूर्ण है।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













