लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जा पद के नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जा पद के नगर पालिका परिषद लखीमपुर खीरी में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नगरवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 37 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई में निर्माण विभाग की 13, जलकल विभाग की 12, स्ट्रीट लाइट की 5, सफाई की 3, टैक्स विभाग की 3 और अतिक्रमण विभाग की 1 शिकायत प्राप्त हुई। मुख्य रूप से पेयजल आपूर्ति, लीकेज, सड़क-नाली निर्माण, सफाई और अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं छाई रहीं।
निर्माण कार्यों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पालिका अध्यक्ष ने बताया कि तकनीकी परीक्षण, वित्तीय स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया पूरी होने में समय लगता है, इसलिए निर्माण से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए लगभग छह माह की सीमा तय की गई है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता है और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हर बुधवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












