बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नरौरा राजघाट पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश और बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण राजघाट क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नरौरा राजघाट पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश और बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण राजघाट क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। बुधवार को गंगा नदी ‘लो फ्लड’की स्थिति में पहुंच गई है। जलस्तर में अचानक हुई इस बढ़ोतरी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
सिंचाई विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बुधवार शाम 4 बजे नरौरा स्थित राजघाट गंगा बैराज से नदी की डाउनस्ट्रीम में 90,300 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। जबकि बुधवार सुबह यह मात्रा मात्र 46,443 क्यूसेक थी। मात्र कुछ ही घंटों में जल निकासी की मात्रा लगभग दोगुनी हो गई, जिससे नदी का बहाव काफी तेज हो गया है।
जल लेखा सहायक ने बताया कि बैराज से निकलने वाली मुख्य नहरों में भी पानी की आपूर्ति बढ़ाई गई है:
हजारा नहर: 8,099 क्यूसेक
समानांतर गंगा नहर: 7,432 क्यूसेक
बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने राजघाट स्थित बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट और पक्के घाट सहित सभी प्रमुख तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए घाटों पर जल पुलिस और गोताखोरों (Divers) की टीमों को तैनात कर दिया गया है। श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अपील की गई है कि वे नदी के गहरे पानी में न जाएं और केवल बैरिकेडिंग के भीतर ही स्नान करें।
कृषि विभाग और तहसील प्रशासन ने गंगा के तटवर्ती इलाकों में बसे गांवों के ग्रामीणों और किसानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में राजघाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन उपरी क्षेत्रों से पानी की आवक को देखते हुए स्थिति पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जा रही है। यदि जलस्तर में और इजाफा होता है, तो त्वरित राहत और बचाव कार्य की रणनीति तैयार की गई है।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













