बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत लड़ाना गांव में बेखौफ दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना खानपुर क्षेत्र अंतर्गत लड़ाना गांव में बेखौफ दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाली के मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट की।
मिली जानकारी के अनुसार, दबंगों ने पीड़ित को जमीन पर पटककर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाए। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दबंग बेखौफ होकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












