सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी के बीच जारी पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना जोगिया उदयपुर की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित और सराहनीय कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी के बीच जारी पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से सुलझा दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुपाराजा निवासी आवेदिका मांडवी और उनके पति शुभ करन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी व मनमुटाव हो गया था। शिकायत मिलने पर मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की।
काउंसलिंग के दौरान उपनिरीक्षक नरेंद्र माड़ी गुप्ता, मुख्य आरक्षी भुआल यादव और महिला आरक्षी पूजा यादव की टीम ने पति-पत्नी को उनके रिश्तों, बच्चों के प्रति दायित्वों और पारिवारिक कर्तव्यों का बोध कराया। पुलिस की इस पहल से दोनों पक्ष संतुष्ट हुए और आपसी गिले-शिकवे भूलकर राजी-खुशी एक साथ रहने के लिए तैयार हो गए। दंपती को सकुशल उनके घर भेज दिया गया, जिसकी स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
सोनौली में खलिहान की भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 डिसमिल जमीन कराई कब्जामुक्तhttps://t.co/bXvanrjiBo
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












