महराजगंज
महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ए-समवाय पतलावा के कार्यक्षेत्र स्थित सीमावर्ती गांव सोहगीबरवा में निःशुल्क ‘विलेज ओपीडी’ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल महराजगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ए-समवाय पतलावा के कार्यक्षेत्र स्थित सीमावर्ती गांव सोहगीबरवा में निःशुल्क ‘विलेज ओपीडी’ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
डॉ. ब्यूटी कुमारी ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, बांटीं दवाएं
शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा की चिकित्साधिकारी डॉ. ब्यूटी कुमारी ने ग्रामीणों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक डॉक्टरी सलाह दी। जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को एसएसबी टीम द्वारा नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
130 ग्रामीणों को मिला लाभ
निःशुल्क चिकित्सा शिविर से कुल 130 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिनमें महिलाएं: 48,पुरुष: 62,बच्चे: 20
स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ शिविर में आए लोगों को नशा मुक्ति, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव, मौसमी बीमारियों से सावधानी तथा व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने के प्रति विशेष रूप से जागरूक किया गया।
सीमावर्ती दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने की दिशा में एसएसबी के इस प्रयास की स्थानीय ग्रामीणों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। ग्रामीणों ने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए 22वीं वाहिनी एसएसबी का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026













