अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद के डीपीबीएस महाविद्यालय, अनूपशहर के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के कुशल निर्देशन में साइबर सुरक्षा चुनौतियाँ और समाधान विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डीपीबीएस महाविद्यालय, अनूपशहर के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में बुधवार को प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के कुशल निर्देशन में साइबर सुरक्षा चुनौतियाँ और समाधान विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा पर चर्चा
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीसीए विभाग के अध्यक्ष पंकज गुप्ता रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वर्तमान डिजिटल युग में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के खतरों पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को
ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय,सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग,सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा और मजबूत पासवर्ड प्रबंधन के व्यावहारिक व आसान टिप्स दिए।
व्याख्यान के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भुवनेश कुमार एवं डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ता पंकज गुप्ता को महाविद्यालय का पटका पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
जागरूकता समय की मांग: डॉ. तरुण श्रीवास्तव
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया की चुनौतियों के प्रति सतर्क, जागरूक और सक्षम बनने में मदद मिलती है।
इस सफल आयोजन में वाणिज्य विभाग के डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. तरुण श्रीवास्तव, डॉ. राजीव गोयल, डॉ. विशाल शर्मा, किश्वर कुमारी समेत महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हापुड़ जनपद में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे मेरठ मंडल के मंडलायुक्त (डिवीजनल कमिश्नर) भानु चंद्र गोस्वामी और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने हापुड़ जिले की प्रसिद्ध तीर्थनगरी ब्रजघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। pic.twitter.com/XfY5FiMugZ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 29, 2026












