तस्करी का भंडाफोड़: 21 जोड़ी सफेद धातु की पायल और साइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं सीमा पार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध एवं सीमा पार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी ककरहवा की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और एसएसबी ने सीमा स्तंभ संख्या 543/01 के पास चेकिंग के दौरान एक भारतीय तस्कर को धर दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने मौके से 21 जोड़ी सफेद धातु की पायल (कुल वजन 651 ग्राम) और एक साइकिल बरामद की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परशुराम गुप्ता (59 वर्ष), पुत्र तीरथ गुप्ता, निवासी सलहंतपुर (थाना मोहाना, सिद्धार्थनगर) के रूप में हुई है। बरामद सामान और अभियुक्त को धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया गया है।

इस सफलता में ककरहवा चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आत्मानंद यादव, आरक्षी अनुराग तिवारी तथा एसएसबी ककरहवा के उप-निरीक्षक हमीर सिंह, अनुपति राजी रेडी और अनंताराज ए. की सराहनीय भूमिका रही।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.