लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन सहकारी इंडेन गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण में प्रयुक्त एक छोटा हाथी पिकअप वाहन को आरटीओ टीम ने जांच के दौरान सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन सहकारी इंडेन गैस एजेंसी द्वारा गैस वितरण में प्रयुक्त एक छोटा हाथी पिकअप वाहन को आरटीओ टीम ने जांच के दौरान सीज कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। कार्रवाई का कारण वाहन की फिटनेस वैध न होना बताया जा रहा है।
आरटीओ द्वारा चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान के तहत कई अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, लेकिन एलपीजी सिलेंडर ढोने में लगे वाहन की फिटनेस फेल मिलने से उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
सवाल यह उठता है कि यदि गैस एजेंसी प्रबंधन की जानकारी में बिना वैध कागजात और फिटनेस के वाहन से सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा था, तो यह बेहद खतरनाक व लापरवाही भरा कदम है। जनहित और सुरक्षा के मद्देनजर अब मांग उठ रही है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
महराजगंज: निचलौल में ऑटो पार्ट्स की दुकान में निकला सांप, साहनी रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ाhttps://t.co/wPYMVYKnQA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 27, 2026













