बुलंदशहर :नरौरा में शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों ने किया वृहद वृक्षारोपण, 251 पौधे लगाकर ली देखरेख की जिम्मेदारी

नरौरा

बुलंदशहर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ आज रविवार को नगर पंचायत नरौरा के सहयोग से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुलंदशहर जनपद में पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ आज रविवार को नगर पंचायत नरौरा के सहयोग से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों और एनडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रूप से परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 251 पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम का नेतृत्व अनुपशहर के जिला संघचालक डॉ. वी.के. सिंह ने किया। रोपित किए गए पौधों में मुख्य रूप से अमलतास, हरसिंगार, अशोक, अमरूद, जामुन, आंवला और इमली जैसी औषधीय व छायादार प्रजातियां शामिल रहीं।

जीवन का आधार हैं वृक्ष: डॉ. वी.के. सिंह

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. वी.के. सिंह ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और भीषण गर्मी से बचाव के लिए प्रकृति का संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। पेड़ ही हमारे जीवन का असली आधार हैं, इसलिए हर नागरिक को आगे आकर पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से भी इन पौधों की नियमित देखभाल करने और इन्हें वटवृक्ष बनाने की अपील की।

सुरक्षा और सिंचाई का लिया संकल्प

केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा। एनडीआरएफ टीम और शिवाजी शाखा के स्वयंसेवकों ने रोपित किए गए सभी 251 पौधों की देखरेख और नियमित सिंचाई की संयुक्त जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर बी.पी. शर्मा, रवेन्द्र सिंह, बनवारी लाल, अनिल शर्मा, प्रेम सिंह, गंगा प्रसाद सहित शाखा के वरिष्ठ स्वयंसेवक और 32 बाल स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “एक व्यक्ति-एक पेड़” का नारा देते हुए पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.