बागपत
बागपत जनपद के आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बागपत प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के आगामी श्रावण मास कांवड़ मेला-2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु बागपत प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जिलाधिकारी बागपत एवं पुलिस अधीक्षक बागपत ने संयुक्त रूप से प्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
सुरक्षा, पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं व कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की
यातायात व सुरक्षा व्यवस्था: कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया।
बुनियादी सुविधाएं: श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति की गहनता से पड़ताल की गई।
अधिकारियों को आपसी समन्वय और सतर्कता के निर्देश
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि:
कांवड़ मेले की शुरुआत से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में समय से पूर्ण कर ली जाएं। सभी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026













