श्रावस्ती / बहराइच
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को श्रावस्ती और बहराइच जिलों के दौरे पर रहेंगे।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को श्रावस्ती और बहराइच जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी दोनों जिलों में कुल 750 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 150 से ज्यादा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
श्रावस्ती: सीताद्वार में जनसभा, 400 करोड़ की 83 परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत श्रावस्ती से करेंगे, जहाँ वे लवकुश की पावन जन्मस्थली सीताद्वार पहुँचेगे। यहाँ सीएम योगी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और लगभग 400 करोड़ रुपये की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर इकौना विकास खंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पूर्व, देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, आईजी अशोक कुमार शुक्ला, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एसपी राहुल भाटी ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कड़े सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम
आयुक्त ने हेलीपैड निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। वहीं, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने पंचायत सचिवालय में समीक्षा बैठक कर पेयजल, निर्बाध बिजली और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी।
निरीक्षण के दौरान विधायक राम फेरन पाण्डेय, सीडीओ शाहिद अहमद सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बहराइच: बेड़नापुर में 350 करोड़ की 70 परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
श्रावस्ती के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच के बेड़नापुर पहुँचेंगे। यहाँ आयोजित जनसभा के दौरान वे 350 करोड़ रुपये की 70 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पूर्ण हो चुकी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विशेष बात यह है कि इन परियोजनाओं का सीधा लाभ महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की जनता को मिलेगा, जिससे क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं को नया विस्तार मिलेगा।
सीएम योगी का आज बहराइच दौरा
बहराइच को CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात! 350 करोड़ की 70 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास! pic.twitter.com/X9lHBcLfb7— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 21, 2026













