बलरामपुर: विवेचना में लापरवाही पर SP विकास कुमार का बड़ा एक्शन, पचपेड़वा थाने के सब-इंस्पेक्टर जोखन प्रसाद निलंबित

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद में पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त और अनुशासित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। SP ने थाना पचपेड़वा में तैनात उपनिरीक्षक जोखन प्रसाद को विवेचना में घोर लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस कप्तान की इस सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।

सोशल मीडिया पर प्रसारित तथ्यों और जांच में खुली पोल

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित तथ्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उपनिरीक्षक जोखन प्रसाद एक मामले की विवेचना में लगातार लापरवाही बरत रहे थे। उनकी इस शिथिलता से न केवल विभागीय सरकारी कार्य प्रभावित हो रहा था, बल्कि अनुशासित पुलिस बल की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।

निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी विकास कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए। SP विकास कुमार ने सख्त लहजे में संदेश दिया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और विवेचना की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति प्रकरण के सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की विभागीय वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.