अनूपशहर: 100 KVA ट्रांसफार्मर में उतरे करंट से सांड की तड़प-तड़पकर मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के लोग

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के अलीगढ़ रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोर के सामने सोमवार को बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर के अलीगढ़ रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोर के सामने सोमवार को बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहाँ 100 केवीए (KVA) के ट्रांसफार्मर में अचानक करंट उतर आने से पानी पीने आए एक बेजुबान सांड की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने बिजली निगम की कार्यशैली के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया।

पानी पीने गया था बेजुबान, करंट की चपेट में आकर तोड़ा दम

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर के ठीक पास पशु-पक्षियों के लिए पानी पीने की एक हौदी बनी हुई है, जहाँ अक्सर आवारा मवेशी पानी पीने आते हैं। सोमवार को भी एक सांड प्यास बुझाने हौदी के पास पहुँचा, लेकिन विद्युत पोल और आसपास उतरे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, सांड ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

बांस की घेराबंदी से हो रही खानापूरी, इंसान होता तो कौन लेता जिम्मेदारी? —आक्रोशित निवासी

घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की सुरक्षा और बैरिकेडिंग के नाम पर विभाग महज बांस-बल्ली लगाकर खानापूरी कर देता है। लोगों ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा आज तो एक बेजुबान की जान गई है, अगर यहाँ कोई मासूम बच्चा या इंसान करंट की चपेट में आ जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?

हवा में नमी के कारण हुआ लीकेज: SDO शैलेंद्र शास्वत

हादसे के संबंध में जब बिजली विभाग के एसडीओ (SDO) शैलेंद्र शास्वत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हवा में अत्यधिक नमी होने के कारण लीकेज करंट की समस्या पैदा हो गई थी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही लीकेज की समस्या को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.