अनूपशहर: SDM अरुण कुमार वर्मा ने लिया कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा, तीन दिन में मांगी स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट

अनूपशहर

आगामी पावन श्रावण मास और ऐतिहासिक कांवड़ मेले को सकुशल, सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आगामी पावन श्रावण मास और ऐतिहासिक कांवड़ मेले को सकुशल, सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में अनूपशहर के उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कांवड़ मेले की तैयारियों की विभागवार गहन समीक्षा की। एसडीएम ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे अधूरे कार्यों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

विभागवार समीक्षा: अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने की चेतावनी

बैठक और निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन सहित कांवड़ मेले से जुड़े तमाम महकमों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ियों के आवागमन मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, घाटों पर सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति जैसे मूलभूत बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। एसडीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि कांवड़ मेले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी विकास या सुरक्षा कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए।

उप जिलाधिकारी ने सभी अधीनस्थों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि वे आगामी तीन दिनों के भीतर अपने-अपने कार्यक्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण पूरा करें और उसकी विस्तृत प्रगति रिपोर्ट सीधे मुझे सौंपें। यदि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट नहीं मिली या कार्यों में खामी पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.