सिकंदराबाद डबल मर्डर: पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 6 नामजद आरोपी गिरफ्तार; वारदात में प्रयुक्त थार कार और पिस्टल बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में हुए चर्चित डबल मर्डर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई थार कार और अवैध पिस्टल बरामद कर ली है। इसके अलावा घटनास्थल से खाली कारतूस भी कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत फोन पर पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद से हुई थी। बताया गया कि उत्तम शर्मा ने निमित नामक युवक से कुछ रुपये उधार लिए थे। जब निमित ने अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच फोन पर कहासुनी और गाली-गलौज हो गई। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के दोस्त और परिजन भी इस विवाद में शामिल हो गए।

इसके बाद निजामपुर गेट पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जहां लाठी-डंडों के साथ फायरिंग भी हुई। इस दौरान अजबसिंह को गोली लग गई, जबकि सोनू थार कार की चपेट में आ गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान अजबसिंह और सोनू की मौत हो गई। घटना में घायल तीन अन्य लोगों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी छह आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वारदात में प्रयुक्त हथियार, थार कार और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं। मामले में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जाएगी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के संबंध में सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा पूरे मामले की गहन जांच जारी है। दोषियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.