बागपत: पूर्व एसीपी व समाजसेवी दिनेश शर्मा ने गौशालाओं को दान की 10 बिस्सा ज्वार की फसल, समाज के सामने पेश की मिसाल

बागपत

बड़ौत बागपत: बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम ककोर कलां निवासी और दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त रिटायर्ड एसीपी व वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश शर्मा ने गौ-सेवा की एक अनूठी और सराहनीय मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बड़ौत बागपत: बड़ौत तहसील क्षेत्र के ग्राम ककोर कलां निवासी और दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त रिटायर्ड एसीपी व वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश शर्मा ने गौ-सेवा की एक अनूठी और सराहनीय मिसाल पेश की है। उन्होंने इस वर्ष अपनी कृषि भूमि पर उपजी 10 बिस्सा हरे चारे की पूरी फसल को ककोर कलां रोड स्थित गौशाला और बदरखा गौशाला की गौमाताओं के लिए दान में समर्पित कर दिया है।

इस पावन पुनीत कार्य के उपलक्ष्य में शनिवार 27 जून को गांव में ‘गौ-ग्रास सेवा कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए पूर्व एसीपी दिनेश शर्मा (पुत्र ईश्वर दयाल शर्मा) ने कहा कि उन्हें गौमाताओं की सेवा और यह पुण्य कार्य करने का जो सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है, यह सब केवल और केवल गौमाताओं का ही आशीर्वाद है।

प्रशासन और ग्रामीणों ने की सराहना

इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत सचिव हिमांशु राठी ने पूर्व एसीपी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि दिनेश शर्मा ने समाज में एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। वह दिल्ली में रहने के बावजूद अपनी मिट्टी और ग्रामीण परिवेश से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर गांव आकर सामाजिक सरोकारों व जनसेवा के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान देते रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने गांव के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

इस सेवा कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) छपरौली महेश चंद गौड़, वरिष्ठ समाजसेवी राजीव शर्मा, ग्राम प्रधान सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, नितिन कुमार और गौशाला सेवक संत कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने दिनेश शर्मा के इस सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.