बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ग्राम पलरा झाल में ‘भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र पुत्र’ द्वारा संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत एक भव्य और विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ग्राम पलरा झाल में ‘भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र पुत्र’ द्वारा संगठन के विस्तार एवं राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत एक भव्य और विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व किसान संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने एक साथ भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र पुत्र की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों ने संगठन की नीतियों पर चलते हुए किसान हितों के लिए समर्पित होकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।
गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का लक्ष्य: पंडित गजेन्द्र शर्मा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गजेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमारा संगठन किसानों, असहाय मजदूरों और आम जनता की बुनियादी समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक लगातार संघर्ष कर रहा है। इसी क्रम में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए गांव-गांव तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शोषितों की आवाज को बुलंद किया जा सके।”
किसान हितों और जनसमस्याओं पर हुआ मंथन
इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान वक्ताओं ने वर्तमान में किसानों के सामने आ रही समस्याओं, कृषि नीतियों, स्थानीय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन की भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। मंच से वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी पुराने व नए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं और किसानों के हक की लड़ाई में पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
संगठन के इस भव्य विस्तार कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव नरेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र भारद्वाज, प्रदेश सचिव रोहन सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम तोमर तथा युवा मीडिया प्रभारी जय भगवान सिंह सहित यूनियन के सैकड़ों सम्मानित पदाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय किसान व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













