NEET परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, ASP ने परखे सुरक्षा इंतजाम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

अपर पुलिस अधीक्षक अपराध ने सुबह से ही विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में कोई कोताही न बरती जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश भी दिए गए।

केंद्रों के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग की गई। एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और ड्रेस कोड की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई और मोबाइल, ब्लूटूथ समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहे। परीक्षा कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। केंद्रों के बाहर यातायात सुचारू रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक चली परीक्षा के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों और अभिभावकों ने पुलिस की व्यवस्था, पर संतोष जताया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.