बुजुर्ग से एक लाख की टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 10 हजार नकद व 65 हजार का फोन बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर थाना अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर अभियुक्त शिवकुमार और गोपाल, दोनों पुत्र प्रकाश, निवासी छायसा, फरीदाबाद, हरियाणा को शेरपुर रोड स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

बुलंदशहर थाना अनूपशहर पुलिस व स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर अभियुक्त शिवकुमार और गोपाल, दोनों पुत्र प्रकाश, निवासी छायसा, फरीदाबाद, हरियाणा को शेरपुर रोड स्थित शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 10,090 रुपये नकद, टप्पेबाजी के पैसों से खरीदा गया 65,000 रुपये कीमत का Samsung Galaxy S25 मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा मय दो जिंदा कारतूस, एक अवैध चाकू, वादी का आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर बाइक संख्या HR 29 AX 2122 बरामद हुई है। दिनांक 16.06.2026 को वादी प्रेमचंद्र के साथ अनूपशहर में एक लाख रुपये की टप्पेबाजी हुई थी, जिस संबंध में थाना अनूपशहर पर मु0अ0सं-257/2026 धारा 309 BNS पंजीकृत है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर भोले-भाले लोगों को बातों में उलझाकर गहने व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। अभियुक्त शिवकुमार पर पहले से मु0अ0सं-844/2021 धारा 303(2)/317(2)/318(4) BNS थाना सिकन्द्राबाद, मु0अ0सं-967/2021 धारा 406/411/420 भादवि थाना सिकन्द्राबाद, मु0अ0सं-1115/24 धारा 406 भादवि थाना खुर्जा नगर, मु0अ0सं-164/22 धारा 406 भादवि थाना ककोड़, मु0अ0सं-1107/24 धारा 303(2)/317(2)/318(4) भादवि थाना खुर्जा नगर, मु0अ0सं-257/2026 धारा 303(2)/318(4)/317(2) BNS थाना अनूपशहर तथा मु0अ0सं-265/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अनूपशहर में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त गोपाल पर मु0अ0सं-257/2026 धारा 303(2)/318(4)/317(2) BNS थाना अनूपशहर में मुकदमा दर्ज है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दूबे, उ0नि0 आदेश कुमार, उ0नि0 पंकज राणा, है0का0 अंकित तोमर, का0 दीपक कुमार, रि0का0 सोहन, रि0का0 मनोज गुर्जर तथा स्वाट टीम देहात से प्रभारी लोकेश अग्निहोत्री, है0का0 कुलदीप सिंह, है0का0 विवेक कुमार, है0का0 अरूण कुमार, का0 आकाश चौहान, का0 अजय सोलंकी, का0 राजकुमार सिंह, का0 भरत कुमार, का0 मनीष खोखर, का0 विपिन कसाना, का0 नदीम अहमद, का0 सोहनवीर सिंह, का0 रूपसिंह, का0 अमन चौहान शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.