हापुड़
हापुड़ दहेज लोभियों की प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता को 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर बेल्टों से बुरी तरह पीटा गया और कमरे में बंधक बना लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ दहेज लोभियों की प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता को 10 लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर बेल्टों से बुरी तरह पीटा गया और कमरे में बंधक बना लिया गया। पीड़िता की शिकायत और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कड़े आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने संबंधित ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई प्रताड़ना
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीपुरा की रहने वाली समरीन का प्रेम प्रसंग ग्राम बदनौली निवासी अनस के साथ चल रहा था। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों की रजामंदी से पूरे रीति-रिवाज के साथ निकाह किया था। पीड़िता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि शादी के कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों की नीयत बदल गई और वे मायके से 10 लाख रुपये नकद दहेज में लाने का दबाव बनाने लगे। जब समरीन ने इसका विरोध किया, तो उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।
कमरे में बंद कर जान से मारने का प्रयास
पीड़िता समरीन का गंभीर आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों का जुल्म बेहद बढ़ गया। उन्होंने उसे बेरहमी से बेल्टों से पीटा, जिससे वह लहूलुहान हो गई और फिर उसे एक कमरे में बंद कर बंधक बना दिया गया। इस दौरान उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया और लगातार धमकियां दी गईं। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई, जिसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
एसपी के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न के इस मामले में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













