बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आम लोगों को लालच देकर बैंक खाते खुलवाने और उन्हें साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 4 मोबाइल, 10 सिम, 3 चेकबुक, 2 पासबुक, 8 एटीएम कार्ड व 1 बैंक वेलकम किट बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों के खातों में अब तक 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का साइबर फ्रॉड का लेन-देन सामने आया है।
ऐसे करते थे ठगी
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भोले-भाले लोगों को घर बैठे पैसे कमाने का लालच देता था। उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाकर एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक अपने पास रख लेते थे। इसके बाद ये सारी किट डाक के जरिए अपने साथियों को भेज देते थे। इसके बदले इन्हें प्रति खाता 30 से 35 हजार रुपये मिलते थे। खाता फ्रीज होते ही ये नया खाता खुलवाकर ठगों को भेज देते थे।
27 शिकायतें, 9 राज्यों में फ्रॉड
जांच में पता चला कि आरोपियों के 3 म्यूल अकाउंट के खिलाफ दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और गुजरात में कुल 27 शिकायतें दर्ज हैं। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने में किया जाता था।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. नितेश शर्मा पुत्र विवेक शर्मा, निवासी ग्राम काहिरा, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर।
2. श्रवण कुमार पुत्र राकेश कुमार, निवासी 157/2 शुशीला विहार-2, थाना कोतवाली नगर।
3. गायत्री पुत्री सुभाष चन्द्र, निवासी बी ब्लॉक GF-26 यमुनापुरम, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 3 रसीद, 3 चेकबुक, 2 पासबुक, 8 एटीएम कार्ड और 1 वेलकम किट बरामद की है।
पुलिस टीम
इस गिरोह का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम प्रभात कुमार, निरीक्षक सलाउद्दीन, उ0नि0 धीरेश कुमार, है0का0 राकेश शर्मा, का0(ऑ) अनन्त राणा और का0 पंकज कुमार शामिल रहे।
केस दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम में मु0अ0सं0 18/26 धारा 318(4) BNS व 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की अपील
साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि किसी के बहकावे में आकर अपने नाम से बैंक खाता न खुलवाएं और न ही अपने दस्तावेज, एटीएम या पासबुक किसी को दें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026












