बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक संजय शर्मा ने ग्राम बिरौली के बूथ संख्या 328 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनुपशहर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक संजय शर्मा ने ग्राम बिरौली के बूथ संख्या 328 पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति केवल हमारी धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
संजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा जानकारी में बताया कि आज के पौधारोपण का क्रमांक 195 रहा। उन्होंने लोगों से अपील की कि “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम” के संकल्प के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाएं।
विधायक ने कहा कि यदि आज हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, तभी अगली पीढ़ी को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दे पाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026














