बागपत
बागपत जनपद के छपरौली पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छपरौली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने सबगा चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के छपरौली पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छपरौली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने सबगा चौकी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने स्वयं पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।
थाना प्रभारी आशीष पुंडीर ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के खाली स्थानों पर पौधे जरूर लगाएं और सिर्फ पौधा लगाने तक सीमित न रहकर उनकी नियमित देखभाल भी करें।
इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे रोपे। उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं उनके पूर्ण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास किया गया, जहां सभी ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देने की बात कही।
#उत्तर_प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री #योगी_आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां 💐💐💐@myogioffice @myogiadityanath pic.twitter.com/pCI9WPVLFy
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 5, 2026














