एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक करें देखभाल: विधायक संजय शर्मा

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर सामाजिक वानिकी वन विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को परदादा-परदादी स्कूल एवं डीपीबीएस कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के अनूपशहर सामाजिक वानिकी वन विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को परदादा-परदादी स्कूल एवं डीपीबीएस कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक संजय शर्मा और डीएफओ डॉ. हरेन्द्र सिंह ने विद्यालय परिसर में चक्रेसिया प्रजाति के 50 पौधे रोपित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजय शर्मा ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक नियमित रूप से देखभाल और संरक्षण देने का आह्वान किया। डीएफओ डॉ. हरेन्द्र सिंह ने कहा कि पौधे प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। वे न केवल वातावरण शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने और ग्लोबल वार्मिंग की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

इस मौके पर प्रधानाचार्य केके शर्मा, रेंजर मुजाहिद हुसैन, लोकेश चौधरी, मुनेश शर्मा, विनित बंसल, सुनील गुप्ता, गरिमा सिंह, तरुणा, रईस अली, कमल कुमार और रोहन चौधरी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, डीपीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को पौधों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उपस्थित लोगों ने हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.