बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय डिबाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 100 शैया संयुक्त चिकित्सालय डिबाई में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर तारिक इकबाल, इंजीनियर रवि लोधी, डॉक्टर नेहा परिहार, डॉक्टर करिश्मा कुमारी, अखिलेश यादव, संजीव कुमार तथा पुष्पेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। वृक्ष न केवल वातावरण को शुद्ध रखते हैं बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सभी ने पौधों की देखभाल करने तथा लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश
#UP पुलिस मे रिकॉर्ड तोड़ तबादले, 206 #डिप्टी #एसपी तबादले किए गए pic.twitter.com/SuGOUVENRR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 4, 2026













