सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ में पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, श्रमिक योजनाओं की दी गई जानकारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर विकास खंड शोहरतगढ़ सभागार में शनिवार को पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर विकास खंड शोहरतगढ़ सभागार में शनिवार को पंचायत सहायकों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य श्रम विभाग द्वारा संचालित ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ की योजनाओं के प्रति पंचायत सहायकों को जागरूक करना और पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देना था।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने बताया कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों व श्रमिकों का बीओसीडब्लू बोर्ड में पंजीकरण कराकर उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधा जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम में श्रमिक पंजीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन करने के तरीकों को विस्तार से समझाया गया। अधिकारियों ने पंचायत सहायकों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को चिन्हित करें और उनका पंजीकरण कराएं, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय पर सरकारी लाभ मिल सके। इस दौरान पंचायत सहायकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी, एडीओ पंचायत संजय पटेल, महिला विकास संस्थान से जिला लीड प्रसून शुक्ला, फील्ड ऑफिसर तेज नारायण, श्रम विभाग से अमरजीत पांडेय, जिला सलाहकार जयप्रकाश, ब्लॉक समन्वयक अमन शर्मा, सपना त्रिपाठी सहित पंचायत सहायक मनीषा, जयकुमार व अन्य विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.