सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को थाना चिल्हियां में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जनता की समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार को थाना चिल्हियां में ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।

थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और प्रार्थना-पत्रों को डीएम और एसपी ने बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। मामलों की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को कड़ी हिदायत दी कि सभी समस्याओं का निस्तारण समय सीमा के भीतर और पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि पीड़ितों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। राजस्व और पुलिस से जुड़े जमीनी विवादों को आपसी सहमति और कानूनी दायरे में जल्द से जल्द सुलझाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान मौके पर एसडीएम शोहरतगढ़ करमेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक चिल्हियां राजेश कुमार गुप्ता सहित पुलिस और राजस्व विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
बिजली विभाग में की चली तबादला एक्सप्रेस pic.twitter.com/xY7xqaQOJL
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 22, 2026






















