सिद्धार्थनगर: बांसी नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण, 71 लाभार्थियों को मिले आवास

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी में शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शासन द्वारा नामित नए सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आदर्श नगर पालिका परिषद बांसी में शनिवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शासन द्वारा नामित नए सभासदों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ। इसी के साथ ‘माननीय कांशीराम जी शहरी आवास योजना’ के तहत 71 पात्र लाभार्थियों को आवास प्रमाण पत्र व चाबियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, बांसी विधायक जय प्रताप सिंह, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या मौजूद रहे। समारोह में शासन द्वारा मनोनीत नए सभासदों सुशीला, राजाराम, मंगल चौरसिया, विरेन्द्र प्रताप नन्दनी श्रीवास्तव और घनश्याम जायसवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जनप्रतिनिधियों ने नए सभासदों को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा से नगर के विकास में जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में जब गरीब और जरूरतमंद लाभार्थियों को उनके अपने आशियाने की चाबी मिली, तो उनके चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने सरकार की इस पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की सराहना की।

इस अवसर पर प्रभारी एसडीएम विवेकानंद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा, ईओ जयप्रकाश सिंह यादव, जमील अहमद, प्रोफेसर के.पी. त्रिपाठी, बजरंगी बर्मा, सोनू जायसवाल, निखिल प्रताप सिंह, कुबेर बारी, राजेंद्र त्रिपाठी और अनुपमा सिंह दुबे सहित बड़ी संख्या में सभासद व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.