बुलंदशहर: गंगा दशहरा पर रामघाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, थाना प्रभारी ने लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी 25 मई, दिन सोमवार को मनाए जाने वाले पावन गंगा दशहरा पर्व को लेकर रामघाट प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के आगामी 25 मई, दिन सोमवार को मनाए जाने वाले पावन गंगा दशहरा पर्व को लेकर रामघाट प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला और गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, लाइटिंग और वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा और शिवम शर्मा भी इस निरीक्षण में मौजूद रहे।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि रामघाट पर बुलंदशहर के अलावा अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और राजस्थान के भरतपुर से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सोमवार तड़के 4 बजे से ही स्नान शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए वर्दीधारी जवानों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.