अनूपशहर : हसनपुर शक्ति केंद्र में बूथ समिति की हुई बैठक, बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ हैं – मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालोर

अनूपशहर (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर शक्ति केंद्र में बूथ समिति की बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरौली मंडल के शक्ति केंद्र हसनपुर में मंगलवार को बूथ समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता, मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालोर ने की। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष, पार्टी की रीढ़ हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष भाजपा का मनोनीत कार्यकर्ता है और उसका दायित्व है कि वह अपने बूथ को सशक्त बनाकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करे।

रामपाल सिंह खालोर ने बूथ अध्यक्षों को सक्रियता से कार्य करने और मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, डॉ कल्याण सिंह मण्डल उपाध्यक्ष बिरोली देवी सिंह प्रधान सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.